Noida News : रागनी उत्सव में कलाकारों ने बांधा समां
भारत
RP Raghuvanshi
11 Jul 2022 08:09 PM
भारत
RP Raghuvanshi
11 Jul 2022 08:09 PM
Noida: नोएडा । पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान तथा अयोध्या शोध संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से बरौला में आयोजित रागिनी महोत्सव में कलाकारों ने समां बांध दिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित श्रीराम रागिनी उत्सव में प्रख्यात रागनी गायकों की दस मंडलियों ने एक से एक बढ़कर नायाब रागनी सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। अयोध्या शोध संस्थान व उप्र संस्कृति विभाग के प्रतिनिधि रमेश चन्द ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया।
इस उत्सव में टीकम नागर, संतराम नागर, बले भाटी, सोनू सम्राट, रीतू चौधरी, कृष्ण खटाना, रनवीर डाबला, उदयवीर चौहान, सेनाज बैसोया की मनमोहक प्रस्तुतियों को लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह, फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार नागर, वरिष्ठï पत्रकार धर्मेन्द्र चंदेल, शोभाराम भाटी व अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति सराहनीय रही। सभी ने पटेल लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा प्रख्यात रागनी गायक ब्रह्मïपाल नागर के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।