शख्स को उधार मांगना पड़ा महंगा, दो भाइयों ने हड़पा लैपटॉप
Noida News
भारत
चेतना मंच
20 Aug 2024 07:31 PM
Noida News : कंपनी में साथ काम करने वाले दो भाईयों से 5 हजार रुपए उधार लेना एक व्यक्ति को खासा महंगा पड़ा। उधार देने की एवज में जमानत के रूप में रखे गए लैपटॉप को दोनों भाई अब लौटा नहीं रहे हैं। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ थाना फेस वन में मुकदमा दर्ज कराया है।
क्या है पूरा मामला? Noida News
आपको बता दें कि मामूरा गांव में रहने वाले विक्रम सिंह रावत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह सेक्टर-5 की एक कंपनी में जॉब करता है। उसके साथ ही केतन वर्मा निवासी ग्राम बरवाला व उसका भाई नितिन वर्मा भी नौकरी करते थे। विक्रम सिंह रावत के मुताबिक उसे 5 हजार रुपए की जरूरत थी। जिस पर उसने केतन वर्मा से पैसे उधार मांगे। केतन वर्मा व नितिन वर्मा ने उसे 5 हजार रुपए उधार दे दिए और जमानत के तौर पर उसका लैपटॉप अपने पास रख लिया। विक्रम सिंह रावत के मुताबिक दोनों भाई अब उसका लैपटॉप वापस नहीं कर रहे हैं। उसने कई बार दोनों भाइयों को फोन कर पैसे लेने और लैपटॉप वापस करने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक दोनों भाई उसका लैपटॉप नहीं लौटा रहे हैं। Noida News