
Noida News : नोएडा के इलाहाबास गांव में रहने वाले भाजपा के एक नेता पर भू-माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में भाजपा नेता तथा उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना को लेकर नोएडा का इलाहाबास गांव में भी आक्रोश है। पूरे मामले की शिकायत पुलिस के आला अफसरों से की गई है।
घटना नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के इलाहाबास गांव की बताई जा रही है। इलाहाबास गांव में रहने वाले रविन्द्र कुमार भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में नोएडा महानगर के उपाध्यक्ष हैं। रविन्द्र कुमार हमेशा सबके दु:ख-सुख में भी काम करते है।। इन्हीं रविन्द्र कुमार पर उनके ही गांव में रहने वाले भू-माफियाओं ने जानलेवा हमला किया है। भाजपा नेता रविन्द्र कुमार ने बताया कि उनकी भूमि व प्राधिकरण की भूमि के बीच मेड़ चिन्हित करने के लिए पैमाइश होनी थी।
प्राधिकरण के कर्मचारियों ने दो नवंबर की दोपहर 1.00 बजे का समय दिया था मैं प्राधिकरण के कर्मचारियों का इंतजार कर रहा था तभी आजाद नगेन्द्र पुत्रगण प्रताप व सचिन पुत्र आजाद निवासी इलाहाबास अपने साथ 4-5 अन्य व्यक्तियों को लेकर आ धमका और गाड़ियों से लाठी-डंडा निकालकर मेरे तथा मेरे भाई हरेन्द्र पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर प्रार्थी की पत्नी ने ऊपर छत से देखा कि मेरे घर पर बदमाशों ने मेरे ही पति पर हमला कर दिया है और उन्हें लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। वह भागकर नीचे आई और बीच-बचाव करने लगी तभी उनको भी एक डंडा लगा और वो नीचे गिर गई। तभी मोहल्ले के लोग चीख-पुकार सुनकर इकट्ठा हो गये उन्होंने मुझे व मेरे भाई को बचाया।
भाजपा नेता ने इस जानलेवा हमले की शिकायत नोएडा पुलिस कमिश्नरी के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस प्रकरण में कार्यवाही की जाएगी।