मीडियाकर्मी को कार से कुचलने की कोशिश, जानें कब हुए फरार
Noida News
भारत
चेतना मंच
31 Oct 2023 11:48 PM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के बख्तावरपुर गांव के पास कार सवार बदमाशों ने एक मीडिया कर्मी के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। बदमाशों ने मीडियाकर्मी को कार से कुचलने का भी प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-126 में एक नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मौके पर लोगों के आने के बाद हमलावर हुए फरार
एक समाचार पत्र में कार्यरत मीडियाकर्मी देव गुर्जर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बीते 29 अक्टूबर को वह किसी कार्य से सेक्टर-126 गए थे। इस दौरान कई अनजान नंबरों से अज्ञात लोगों ने कॉल कर उनकी लोकेशन जानने का प्रयास किया। फोन करने वालों ने खुद को उसका रिश्तेदार बताते हुए उसे जेपी अस्पताल पर बुलाया लेकिन संदेह होने पर उन्होंने वहां आने से मना कर दिया। देव गुर्जर के मुताबिक रात्रि करीब 12 बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही बख्तावरपुर गांव की पानी की टंकी के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति में आई एक होंडा सिटी कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस बात का जब उसने विरोध किया तो कार सवार विक्की उर्फ विकास पुत्र अजय पाल निवासी ग्राम असगरपुर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक किसी तरह वह बदमाशों के चंगुल से भाग निकला। इस दौरान विक्की व उसके साथियों ने उसे जान से मारने की नीयत से कार से बाइक में टक्कर मारी जिससे उसे गंभीर चोटें आई। देव गुर्जर के मुताबिक इस दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद विक्की व उसके साथी अवैध हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
स्ट्रीट डॉग को कार सवार ने कुचला, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम
ग्रेटर नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के जेपी विश टाउन सोसायटी में कार चालक युवक ने सड़क पर बैठे स्ट्रीट डॉग को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल स्ट्रीट डॉग ने कुछ ही देर में तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। पशु प्रेमी महिला ने आरोपी कार चालक के खिलाफ थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज कराया है।
जेपी विश टाउन सोसाइटी में रहने वाली तमन्ना सिंह ग्रोवर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह गेट नंबर-8 पर स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही थी। इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि गेट नंबर 9 पर एक कार चालक ने तेज स्पीड में कार चलाकर सोसायटी के भीतर बैठे कुत्ते को कुचल दिया है। सूचना पर वह मौके पर पहुंची तो उन्हें सड़क पर स्ट्रीट डॉग गंभीर स्थिति में घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। तमन्ना सिंह ग्रोवर के मुताबिक उनके विरोध करने पर गार्ड्स ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने गाड़ी और तेज कर दी तथा कार चढ़ाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद कार चालक अभिनव प्रकाश राठौड़ निवासी पैरामाउंट सोसाइटी को हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। स्ट्रीट डॉग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।