
Noida News नववर्ष व आगामी त्यौहारों पर अपराधियों पर नजर रखने के लिए गौतमबुद्घनगर पुलिस कमिश्नरेट ड्रोन की मदद से कड़ी नजर रखेगी। त्यौहारी सीजन में ड्रोन की सहायता से यातायात व्यवस्था को भी दुरूस्त रखने में मदद मिलेगी।
ड्रोन कैमरे की सहायता से कड़ी नजर रखने के लिए नोएडा जोन के थाना फेस-1 क्षेत्रांतर्गत हरौला, थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-37 व कंचनजंगा मार्केट आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से नजर रखी गई।
इस दौरान पुलिस बल द्वारा कैमरे की सहायता से यातायात व्यवस्था व संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी की गई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सभी धार्मिक स्थलों, मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील जगहों पर पुलिस द्वारा लोगों की गतिविधियों की निगरानी रखी गई तथा संदिग्ध लोगों की तलाश की गई। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से नववर्ष व आगमी त्योहार मनाने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने व संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।