CAG की आपत्तियों पर जवाब तैयार करने में जुटा प्राधिकरण, 29 को बैठक
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:27 AM
Noida News : सीएजी की आपत्तियों पर लोक लेखा समिति इस महीने 29 अगस्त को सुनवाई करेगी। नोएडा प्राधिकरण के संबंधित विभागों ने आपत्तियों का जवाब तैयार करना शुरू कर दिया है। सीएजी ने वर्ष 2005 से लेकर 2017 तक प्राधिकरण के कामकाज की जांच की थी। इसमें करीब 30 हजार करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था।
Noida News
इसको लेकर सीएजी ने करीब 200 आपत्तियां लगाई थीं। घोटाले से संबंधित पूरी रिपोर्ट दिसंबर 2021 में विधानसभा में रख दी गई थी। इसके बाद इस मामले में आपत्तियों को लेकर लोक लेखा समिति सुनवाई कर रही है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस बार लोक लेखा समिति व्यावासायिक, ग्रुप हाउसिंग, नियोजन और स्पोर्ट्स सिटी से संबंधित आपत्तियों को लेकर सुनवाई करेगी। पिछले डेढ़ साल में समिति ने पूरी स्पोर्ट्स सिटी को न लेकर सिर्फ एससी-2, सेक्टर-150 भूखंड पर लगी आपत्तियों को लेकर सुनवाई शुरू की थी। इस मामले में करीब सात बार समिति ने लखनऊ में प्राधिकरण अधिकारियों को बुलाकर बैठक की। इस मामले में पिछले साल समिति ने भूखंड पर नक्शे पास करने समेत अन्य रोक हटाने के निर्देश दिए थे। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।