
Noida News : नोएडा शहर का सम्मान बढ़ाने के लिए बड़ी पहल शुरू की गई है। नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा फैसला करते हुए नोएडा शहर को बड़ा सम्मान दिलाने का काम शुरू किया है। नोएडा शहर हर साल देश में होने वाली स्वच्छता रैकिंग में भाग लेता है। इसे नोएडा का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि स्वच्छता रैकिंग में नोएडा कभी भी नम्बर-1 नहीं बन पाया है। इसी कारण नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने तय किया है कि इस बार नोएडा को स्वच्छता रैकिंग में नम्बर-1 बनाकर रहेंगे।
आपको बता दें कि, नोएडा प्राधिकरण के CEO डॉ. लोकेश एम हैं। डॉ. लोकेश एम उत्तर प्रदेश कैडर के प्रसिद्ध IAS अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नोएडा का भरपूर विकास करने की जिम्मेदारी सौंप रखी है। नोएडा प्राधिकरण के CEO डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर प्राधिकरण ने एक बड़ा फैसला लिया है। नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लेते हुए नोएडा शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। इतना ही नहीं नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के ऊपर मोटा जुर्माना लगाने का भी फैसला लिया गया है।
नोएडा शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक का किसी भी प्रकार से यूज करने वाले व्यक्ति, दुकानदार तथा संस्थान के ऊपर मोटा जुर्माना लगाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम को मैदान में उतारा गया है। इस सिलसिले में नोएडा प्राधिकरण ने एक जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिया है।
इस अभियान के तहत बाजारों, मॉल, दुकानों और संस्थानों में जाकर दुकानदारों और ग्राहकों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है. साथ ही, लोगों को कपड़े और जूट जैसे वैकल्पिक थैलों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्राधिकरण की टीमें पोस्टर, बैनर और पब्लिक अनाउंसमेंट के ज़रिए लोगों तक यह संदेश पहुंचा रही हैं कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है और सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ना वक्त की जरूरत बन चुका है।
आपको बता दें कि, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी लगातार फील्ड में निगरानी कर रहे हैं। अगर कोई दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करता पाया जाता है, तो मौके पर ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक दर्जनों दुकानों से भारी मात्रा में प्लास्टिक जब्त की जा चुकी है और कई दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया है. प्राधिकरण का साफ संदेश है कि अब कोई ढील नहीं दी जाएगी।
यह सिर्फ एक दिखावटी मुहिम नहीं है, बल्कि नोएडा को टॉप पर लाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में ईमानदारी से किया जा रहा प्रयास है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा है कि यह अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगा। जो भी व्यक्ति या संस्थान सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन का उल्लंघन करेगा, उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर करना सिर्फ सरकार या प्राधिकरण की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को इसमें भागीदारी निभानी होगी।