नोएडा में प्राधिकरण ने करोड़ों की जमीन कराई कब्जा मुक्त
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:12 PM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण ने अभियान चलाकर 8 करोड़ रूपये कीमत की 4000 वर्गमीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। वर्क सर्किल-8 के अन्तर्गत ग्राम-सलारपुर के खसरा संख्या-780 बिना अनुमति लिए ही यहां निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के लिए पिलर एवं स्लैब खड़े किए जा रहे थे। जिनको जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। करीब 2000 वर्गमीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। इसकी कमीत 4.00 करोड़ आकी गई।
Noida News
जमीन को कराया कब्जा मुक्त
वहीं वर्क सर्किल-9 के अन्तर्गत ग्राम गढी शहदरा के खसरा संख्या-982 पर अनाधिकृत निर्माण प्रारम्भ किया जा रहा था। जिसके कारण नोएडा के समुचित नियोजन, अवस्थापना सुविधाओं के विकास एवं जन सामान्य के हितों पर विपरीत प्रभाव पडेगा। उक्त भूमि पर हो रहे अनाधिकृत निर्माण को प्राधिकरण पुलिस बल की सहायता से वर्क सर्किल-9 की टीम द्वारा रूकवाया गया। साथ ही किये गए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया। इस जमीन की एरिया करीब 2 हजार वर्गमीटर और लागत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी गई। Noida News