Noida News : घटिया चारा मिलने पर प्राधिकरण अफसरों को लगी फटकार
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:56 PM
Noida : नोएडा । उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गौशाला में निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अफसरों को कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने घटिया चारा पाये जाने पर मैनेजर वाई के हरीश को फटकार लगाते हुए कहा कि बकवास बंद करे। ये कैसा भूसा खिला रहे आप? प्राधिकरण के प्रबंधक जन स्वास्थ्य के वरिष्ठï प्रबंधक एस के शर्मा से कहा क्यों न आपको बर्खास्त कर दिया जाए।
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सुबह करीब 7 बजे नोएडा पहुंचे। वे सेक्टर-135 में बनी गौशाला गए। वहां की व्यवस्था और पशु आहार पर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इससे पहले वे ममूरा गए वहां गंदगी फैली थी। इस पर नाराजगी व्यक्त की।
बता दे कल ही नोएडा प्राधिकरण ने बता दिया था कि उनके सफाई कर्मी हड़ताल पर है ऐसे में जब तक समाधान नहीं निकलता तब तक वे वैकल्पिक व्यवस्था को देख रहे है। इसके बाद उनको जिला अस्पताल जाना था। यहां उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वहां तीन दिन से सफाई हो रही है ऐसी जगह जाने से क्या फायदा। इसके बाद उनका काफिला फेज-3 में डाढ़ा सामुदायिक केंद्र पहुंचा। यहां शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में उन्होंने वहां के प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद वे ग्रेटर नोएडा चले गए। ग्रेटर नोएडा में वे एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।