Noida News : प्राधिकरण अफसरों ने किया सेक्टर-12 का दौरा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:08 AM
Noida : नोएडा । आज सफाईगीरी अभियान के तहत नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) इंदु प्रकाश सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के उप महाप्रबंधक एस.सी. मिश्रा व अन्य अधिकारियों ने सेक्टर-12 का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी ब्लॉक में जाकर पार्कों तथा अन्य स्थानों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं पार्कों तथा नाली, नालों, अतिक्रमण आदि का भी जायजा लिया।
मालूम हो कि स्वच्छता, सर्वेक्षण-2022 में नोएडा को प्रथम स्थान दिलाने के लिए प्राधिकरण ने कमर कस ली है। अधिकारियों ने प्रियदर्शनी पार्क का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद आरडब्ल्यूए व फोनरवा के पदाधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान एवरग्रीन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पुनीत शुक्ला, सचिव मधुबाला गुप्ता, फोनरवा के महासचिव के.के. जैन, जेपी उप्पल, प्रदीप चौधरी, ओपी यादव, अंजना भागी, ब्रजेश चौहान आदि कई पदाधिकारी व प्राधिकरण मौजूद थे।