Noida News: प्राधिकरण ने 12 स्थानों पर निकाली स्वच्छता रैली
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:18 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:18 PM
नोएडा। तीन से दस लाख आबादी की श्रेणी में शहर को अव्वल स्थान (क्लिनेस्ट मीडियम सिटी अवार्ड) मिलने और कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए फाइव स्टार रेटिंग हासिल करने को लेकर शुक्रवार को 12 स्थानों पर स्वच्छता रैली निकाली गई। इसके बाद सभी लोगों को शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वच्छता कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया।
बता दें कि जिन 12 स्थलों पर रैली निकाली गई, उसमें एजी इन्वायरो कार्यालय सेक्टर-8, नोएडा स्टेडियम, सेक्टर- 21ए, चैन्नई एएसडब्लू कार्यालय, सेक्टर-33, 39, बारातघर, सेक्टर-46 बारातघर सेक्टर-63 बारातघर, सेक्टर-105, बारातघर सेक्टर-125, सेक्टर- 135, बारातघर, गांव पर्थला, नगली शाहपुर एवं सुल्तानपुर में आयोजित किया गया। इसमें जन स्वास्थ्य विभाग के सभी जोन संविदाकारों, मैकेनिकल स्वीपिंग एजेंसी, डोर टू डोर एजेंसी एवं 2.5 फीसद संविदाकारों की ओर से आयोजित किया गया। सभी स्थलों पर आयोजन स्थल पर सभी कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के उपरांत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भोजन किया गया। स्वच्छता नायक सम्मान समारोह में मुख्य कार्यपालक अधिकारी की ओर से सभी कर्मचारियों के निरंतर कार्य की सराहना कर 1100 रुपये प्रति कर्मचारी की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई थी। इसके अनुपालन में सभी संविदाकारों/एजेंसियों द्वारा सभी स्वच्छता कर्मियों को 1100 रुपये की धनराशि भी वितरित की गई। स्वच्छता रैली में विभिन्न आरडब्ल्यूए द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीन कुमार मिश्र, विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह, डा. अविनाश त्रिपाठी, नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी कुशलपाल सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग उप महाप्रबंधक एससी मिश्रा, परियोजना अभियंता विजय कुमार रावल, आरके शर्मा, सहायक परियोजना अभियंता गौरव बंसल, एपी वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।