
Noida News: बीमार पशुओं के इलाज के लिए नोएडा प्राधिकरण एक नया एनिमल शेल्टर बनाएगा। इसके लिए प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु महेश्वरी ने जमीन का सर्वे करके प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
सीईओ ने बताया कि इस सेंटर का निर्माण संचालक एजेंसी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने इस एनिमल शेल्टर का आरएफपी बनाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। सीईओ ने जन स्वास्थ्य विभाग की बैठक में मातहत अफसरों को निर्देश दिए कि एक सेक्टर, एक डब्ल्यूए तथा एक ग्रीन बेल्ट में ‘कबाड़ से जुगाड़’ संबंधित कलाकृतियां भी बनाई जाए।
बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) प्रभास कुमार, विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) इंदु प्रकाश सिंह, अविनाश त्रिपाठी, उप महाप्रबंधक एसपी सिंह, वरिष्ठ अभियंता विजय रावल तथा एके शर्मा आदि अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण का लोगों समेत सभी वॉल पेंटिंग का कार्य 1 माह में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नए शौचालयों के निर्माण की भी सूची देने, मार्केट में शौचालयों के निर्माण, मुख्य नालों पर एमएस बार स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए।
सीईओ ने कहा कि सेक्टर-34, 50, 93बी तथा 135 में 28 फरवरी तक डॉग शेल्टर का निर्माण किया जाए। उन्होंने पेट डॉग रजिस्ट्रेशनके कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।