
Noida News : नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसाइटी में बड़ी कार्यवाही की है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक देवेंद्र निगम ने बताया कि सोसाइटी की स्ट्रीट पार्किंग में अवैध रूप से बने छह फ्लैटों को तोड़ा गया। स्ट्रीट पार्किंग मे कुल 33 फ्लैट बने है। जिसमें से अधिकतर सील है। जिन फ्लैटों को तोड़ा गया वह सील नहीं किए गए थे। इन फ्लैटों की बुकिंग की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि बिल्डर को करीब एक साल पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन न तो बिल्डर ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया और न ही प्राधिकरण में जवाब दिया। इसलिए अंतिम नोटिस जारी कर प्राधिकरण ने अवैध फ्लैट को तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण पुलिस के साथ बुलडोजर, नियोजन व सर्किल टीम करीब साढ़े तीन बजे के आसपास नोएडा सेक्टर-78 अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसाइटी पहुंची।
[caption id="attachment_100376" align="alignnone" width="700"]
Noida News[/caption]
यहां स्ट्रीट पार्किंग में बने अवैध फ्लैट पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं कई फ्लैट मैन्युअल तोड़े गए। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के ले आउट प्लान में ये स्थान विजिटर या यहां रहने वाले लोगों के लिए स्ट्रीट पार्किंग की जगह है। जिसमें ये लोग वाहन खड़ा कर सके। स्थान नहीं होने से सड़क पर वाहन खड़े किए जाते है। जो जाम का कारण बनते है। ऐसे में जांच पड़ताल के पाया गया कि बिल्डर ने यहां अवैध कंस्ट्रक्शन किया है।
यहां बने सभी 33 फ्लैटों की बुकिंग बिल्डर ने पहले ही कर दी है। गनीमत ये है कि इन फ्लैटों में पजेशन नहीं दिया गया है। मौके पर एओए और सोसाइटी के अन्य लोगों ने प्राधिकरण की कार्यवाही का विरोध किया। जिसके बाद प्राधिकरण पुलिस ने उन्हें समझाया। हालांकि विरोध बढ़ता देख प्राधिकरण को वापस आना पड़ा। प्राधिकरण ने बताया कि इस मामले में थाना सेक्टर-113 पुलिस से शिकायत की जाएगी।