
Noida News (चेतना मंच)। फाइनेंस पर लिए गए ऑटो की किस्त पूरी होने के बावजूद डीलर ने खरीदार को NOC नहीं दी। एनओसी मांगने तथा ऑटो को अपने नाम कराने की मांग करने पर डीलर ने पीड़ित के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने डीलर के खिलाफ थाना फेस 3 में मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम गढ़ी चौखंडी में रहने वाले बब्बन कुमार सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसने चौधरी ऑटो डील्स से एक ऑटो फाइनेंस कराया था। डाउन पेमेंट के रूप में उसने 80,000 दिए थे और 2,00,000 का फाइनेंस कराया था। फाइनेंस के तहत उसे 11000 प्रति माह की किस्त 24 माह देनी थी। पीड़ित के मुताबिक उसने चौधरी ऑटो डील्स के यहां लगभग 42 किस्ते जमा की हैं जिनमें से 37 किस्तों की रसीद उसके पास मौजूद हैं।
निर्धारित रकम से अधिक पैसा देने के बावजूद चौधरी ऑटो डील्स का मालिक हरेंद्र चौधरी ऑटो को उसके नाम ट्रांसफर नहीं कर रहा है। बब्बन कुमार ने इस बारे में जब हरेंद्र से बात की तो हरेंद्र ऑटो को ट्रांसफर करने तथा एनओसी देने से साफ मना कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Noida News : डाटा का दुरुपयोग कर कंपनी को पहुंचाया नुकसान, तीन पर मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के इकोविलेज सुपर मार्केट के बाहर खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप व अन्य जरूरी दस्तावेज को चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पंचशील हाईनिज सोसायटी पुनीत बच्चन ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह किसी कार्य से इकोविलेज वन सुपरटेक मार्केट गए थे।
उन्होंने अपनी कार मार्केट के बाहर खड़ी की और खरीदारी करने मार्केट के भीतर चले गए। कुछ देर बाद जगह वापस लौटे तो उन्हें कर का शीशा टूटा हुआ मिला। चोर कार में रखे लैपटॉप, चार्जर, चेक बुक, घर की चाबी व ऑफिस के जरूरी दस्तावेजों को चोरी कर ले गए थे। थाना प्रभारी बारे में बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। Noida News