Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बिसरख क्षेत्र के चार मूर्ति चौराहे (Char Murti Chauraha) के पास सवारी के रूप में बैठे बदमाशों ने हथियारों के बल पर चालक से ऑटो, मोबाइल व पैसे लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद ।
Noida News :
ग्राम एमनाबाद निवासी हरि सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह ऑटो चालक है। गत चार जून को वह अपने ऑटो के साथ चार मूर्ति चौराहे पर खड़े हुए थे। इस दौरान तीन युवक उनके पास आए और सेक्टर-71 चलने को कहा। हरि सिंह यहां कहने पर तीनों युवक उनके ऑटो में बैठ गए। कुछ दूर चलने पर सवारी के रूप में बैठे बदमाशों ने उसके सर पर तमंचा और चाकू तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने हरिसिंह से मोबाइल व पैसे छीन लिए।
Noida News :
हरि सिंह को चलते ऑटो से फेंक कर बदमाश ऑटो को लेकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। चार मूर्ति चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।