Noida News : अवनीश सक्सेना बने जिला एवं सत्र न्यायाधीश
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 03:51 PM
Noida : नोएडा । अविनाश सक्सेना को जनपद गौतमबुद्धनगर का जिला एवं सत्र न्यायधीश बनाया गया है। वे इसके पूर्व इलाहाबाद में विशेष अधिकारी (सतर्कता) अष्टम के पद पर कार्यरत थे। गौतमबुद्धनगर में जिला एवं सत्र न्यायधीश का कार्य देख रहे अशोक कुमार (सप्तम) का प्रधान न्यायधीश परिवार अदालत आजमगढ के पद पर तबादला हो गया है। इसके अलावा तीन अन्य न्यायिक अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग ने देर रात उप्र के 87 न्यायिक अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।
इसी क्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर में वाणिज्यिक अदालत के पीठासीन अधिकारी इन्द्रप्रीत सिंह जोश का तबादला झांसी में पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन एवं रिसेटलमेंट अथॉरिटी के पद पर कर दिया गया है। बिजनौर में प्रधान न्यायधीश परिवार अदालत के पद पर तैनात संजीव पांडे को गौतमबुद्धनगर में पीटासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास व रिसेटलमेंट अथॉरिटी के पद पर किया गया है।
अनुपम कुमार को पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक अदालत के पद पर नियुक्त किया गया है। वे सहारनपुर में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना वाद ट्रिव्यूनल के पद पर तैनात थे।जनपद गौतमबुद्धनगर में पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना वाद ट्रिब्यूनल में तैनात अशोक कुमार सिंह (पंचम) का तबादला मऊ में परिवार अदालत में प्रधान न्यायधीश पद पर किया गया है। नरेन्द्र कुमार पांडे को पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना वाद ट्रिब्यूनल गौतमबुद्धनगर के पद पर नियुक्त किया है। वे इसके पूर्व मथुरा में विशेष न्यायधीश के पद पर कार्यरत थे।