करोड़ों की जीएसटी फ्रॉड का इनामी आरोपी बाबर खान गिरफ्तार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:08 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि 15000 करोड़ रुपए के GST फर्जी मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रूपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्राइम रिस्पांस टीम सीआरटी व थाना सेक्टर-20 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की है।
Noida News
GST फर्जी मामले में आरोपी गिरफ्तार
डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी रिफंड लेकर सरकार को कई हजार करोड़ रुपए का राजस्व का चूना लगाने के आरोप में वांछित चल रहे बाबर खान को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बाबर खान पर वांछित चलने के कारण नोएडा पुलिस द्वारा 25000 रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक करीब 45 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में इस फर्जीवाड़े में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ कुर्की के आदेश भी जारी किए गए हैं। सूरजपुर कोर्ट ने बुधवार को इस मामले में वजीराबाद दिल्ली के पुनीत कुमार, ग्रेटर नोएडा लोटस विलस सेक्टर एक निवासी के मयूर उर्फ मनी और चारु नागपाल के खिलाफ कुर्की करने का आदेश जारी किया है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस इन आरोपियों की चल और अचल संपत्ति की जानकारी जुटा रही है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि जून 2023 में फर्जी कंपनियां बनाकर देश भर में इनपुट टैक्स क्रेडिट के नाम पर हजारों करोड रुपए के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने किया था। इस मामले में 45 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कई बड़े व्यवसाई भी शामिल हैं। Noida News