‘बाबा के बुलडोजर’ ने छलेरा में अतिक्रमण किया साफ, करोड़ों रुपये की है जमीन
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:26 PM
Noida News : नोएडा शहर से अतिक्रमण को हटाने के लिए नोएडा प्राधिकरण का अभियान लगातार चल रहा है। नोएडा प्राधिकरण के CEO डा. लोकेश एम के निर्देश पर प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर किए गए अतिक्रमण को तोड़कर उसे अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण के इस अभियान के तहत मंगलवार को सेक्टर-44 के छलेरा में एफ ब्लॉक के खसरा नम्बर-14एम पर अवैध रूप से किए गए निर्माण को बाबा के बुलडोजर ने साफ कर दिया।
Noida News
करोड़ों का किया अतिक्रमण किया साफ
इस भूमि पर अवैध रूप से झुग्गियां व कबाड़ के स्टोर बनाए गए थे। नोएडा प्राधिकरण ने लगभग 500 वर्गमीटर अधिसूचित भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ डाला। इस भूमि की कीमत करीब 3 करोड़ रूपये बताई जाती है। प्राधिकरण के अधिकारियों का काहना है कि नोएडा में जहां कहीं भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है उसे हर हाल में तोड़ दिया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण की इस कार्यवाही से आसपास के इलाकों में अवैध रूप से निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। Noida News