
Noida News / दादरी (चेतना मंच)। दादरी बार एसोसिएशन की वर्ष- 2023-24 की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से बिना चुनाव कराये कार्यकारिणी की नई समिति के गठन पर सहमति जताई।
दादरी बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक नई कार्यकारिणी के गठन के लिए की गई। जिसमें वर्तमान-सचिव आर पी सिंह राणा एडवोकेट व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से बगैर चुनाव कराये कार्यकारिणी के गठन पर सहमति हुई जिसमें जगत सिंह नागर एडवोकेट(अध्यक्ष), अरुण कौशिक एडवोकेट (उपाध्यक्ष), पवन प्रताप राणा एडवोकेट (सचिव), राहुल भाटी एडवोकेट सहसचिव, विनोद चौधरी एडवोकेट (सांस्कृतिक सचिव) व अरविन्द नागर एडवोकेट को (प्रवक्ता) बनाया गया। Noida News