
Noida News : यदि आप नोएडा, ग्रेटर नोएडा अथवा जनपद गौतमबुद्धनगर के जिले के किसी हिस्से में निवास करते हैं और अपना बिजली बिल अपडेट कराने की सोच रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं, कहीं ऐसा न हो कि बिजली अपडेट कराने वाले शातिर जालसाज आपका बैंक एकाउंट ही खाली न कर दें। ऐसा ही एक मामला नोएडा के सेक्टर 39 से सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 39 निवासी एक व्यक्ति ने अपना बिजली अपडेट कराने की कोशिश की तो उसके बैंक एकाउंट से 27 लाख रुपये गायब हो गए।
दरअसल, आपको बताते हैं कि साइबर ठगों ने बिजली बिल अपडेट कराने के नाम पर नोएडा के सेक्टर-39 निवासी पूरण चंद्र जोशी से 27 लाख रुपये ठग लिए हैं। पुलिस से की शिकायत में पूरण चंद्र जोशी में कहा कि 6 मार्च 2023 को उनके पास एसएमएस आया था। इसमें बिजली बिल अपडेट कराने का मैसेज था बिजली बिल अपडेट नहीं कराने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई थी। मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल करने पर बिल अपडेट करने की बात कही गई।
इसके बाद जालसाजों ने कई तरह की जानकारी मांगी। फिर जालसाजों ने मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड होते ही पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद जालसाजों ने उनके एसबीआई बैंक के खाते से दो लाख रुपये और आईसीआईसीआई बैंक के खाते से 25 लाख रुपये निकाल लिए। महज एक मिनट में ही खाते से रकम ट्रांसफर हो गई। जब मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया तब उन्हें ठगी का पता चला। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू की गई है।
नोएडा में ही साइबर जालसाजों ने एक महिला के खाते से 6.30 लाख रुपये निकाल लिए। नोएडा के सेक्टर-142 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी निवासी दीपा अरोड़ा की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दीपा ने बताया कि न तो उन्होंने ऑनलाइन ट्रांजक्शन किया, न ही कोई खरीदारी की। न ही उन्होंने किसी से ओटीपी शेयर किया और न ही बैंक या डेबिट कार्ड की जानकारी किसी को दी। साइबर क्राइम थाने की टीम मामले की जांच कर रही है।
Read Also - Noida CNG Rate Hike : नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली में फिर बढ़े CNG के दाम, जानें क्या है नए रेटसाइबर ठगों ने नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित सोसायटी निवासी एक महिला के फ्लैट का किराए पर लेने का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने महिला के फोन में एक लिंक भेज कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर- 100 स्थित सोसायटी में रहने वाले मुकेश कुमार ने शिकायत की है कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने उनकी पत्नी के पास आर्मी अफसर बताकर फोन किया और उनसे उनके फ्लैट को किराए पर लेने की बात कही। आरोपी ने किराए का एडवांस उन्हें ऑनलाइन भेजने की बात कही। इसके लिए उनकी पत्नी के फोन में एक लिंक भेजा जिसके जरिए उनको अपने बैंक की डिटेल देने के लिए कहा। लिंक क्लिक करते ही फोन हैक हो गया। जालसाज ने पत्नी के दो बैंक खाते से कुल 5.50 लाख रूपये निकाल लिए।
नोएडा। साईबर जालसाजों ने एसोसिएट डायरेक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 8.54 लाख की ठगी कर ली। युवती वेबसाइट के माध्यम से जालसाजों के संपर्क में आई थी। सेक्टर 82 स्थित सोसाइटी निवासी सुब्रता विश्वास की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुब्रता ने कहा कि वह निजी कंपनी में काम करती है। दूसरी नौकरी की तलाश के लिए नौकरी दिलाने वाली वेबसाइट पर बॉयोडाटा को अपलोड किया था। जिसको देखकर सचिन शर्मा ने संपर्क किया।
आरोपी ने खुद को कंसलटेंट कंपनी में कर्मचारी होने की बात कही। आतचीत में आरोपी ने साहिबाबाद स्थित डाबर कंपनी में एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर नौकरी दिलाने की बात कही। हालांकि इसके लिए कंपनी में पहले कुछ सिक्योरिटी जमा कराने की बात कही गई। जो नौकरी मिलने के बाद वापस कर दिया जाना था। जालसाज ने कई प्रकार की फीस के रूप में उससे कुल 8.54 लाख रुपये ले लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Noida News