
Noida News : कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अक्सर लोग रात में रुम हीटर अथवा अंगीठी आदि जलाकर सो जाते हैं। आपको बता दें कि ठंड से बचने का यह तरीका आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इस बाबत मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने एक वीडियो जारी कर ठंड से बचने के लिए रात में हीटर अथवा अंगीठी आदि जलाकर सोने वाले लोगों को आगाह किया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने 39 सैकेंड के वीडियो में कहा कि ठंड से बचने के लिए लोग रात में हीटर, रुम हीटर अथवा अंगीठी आदि जलाकर सो जाते हैं। कमरे में हवा प्रवेश न करें, इसके लिए सभी खिड़की, दरवाजे भी बंद कर देते हैं। उन्होंने बताया कि रात में अंगीठी या रुम हीटर आदि जलाकर सोने से व्यक्ति की जान चली जाती है। क्योंकि कमरा बंद रहने और हीटर आदि जलने से कमरे का आक्सीजन समाप्त हो जाता है, जिससे व्यक्ति सांस नहीं ले पाता और दम घुटने से मौत हो जाती है।
उन्होंने आम जन से अपील की है कि ठंड से बचने के लिए रुम हीटर अथवा अंगीठी आदि को जब तक ही जलाकर रखें, जब तक आप जाग रहे हो। सोने से पहले इन सभी वस्तुओं को पूरी तरह से बंद कर दें।
[video width="960" height="544" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-01-at-4.32.02-PM.mp4"][/video]