
Noida News : गाड़ी लेकर नोएडा में कहीं निकाल रहे हैं? अगर हां, तो जरा रुककर ये खबर जरूर पढ़ लीजिए, कहीं ऐसा न हो कि आप नोएडा ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के जाल में फंस जाएं। अब आपकी गाड़ी पर भी नोएडा ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की 'टेढ़ी' नजर है।
जी हां, नोएडा शहर की ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने एक ऐसी योजना तैयार की है, जिसके तहत आप भी मुसीबत में पड़ सकते हैं। लेकिन घबराइए नहीं, अगर आपकी गाड़ी में कोई गड़बड़ी नहीं है और यह नोएडा शहर की सड़कों पर बिना रुके सरपट भाग सकती है, तो फिर आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
Noida News : दरअसल नोएडा शहर की सड़कों पर जाम लगना एक बहुत बड़ी समस्या है। लेकिन इस जाम की समस्या को बढ़ाने में सबसे बड़ा हाथ सड़क पर दौड़ रहे अनफिट वाहनों का होता है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से नोएडा शहर में जाम लगने के कारणों की जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है।
लगभग दो महीने तक चले इस सर्वे में पता चला कि नोएडा शहर के अलग-अलग इलाकों में जाम लगाने के लिए अधिकांश मामलों में ऐसे अनफिट वाहन जिम्मेदार होते हैं। ये वाहन अचानक ही सड़क पर खराब हो जाते हैं और फिर सड़क जाम होने लगती है।
Noida News : इसलिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने साथ मिलकर सड़क पर चलने वाले अनफिट वाहनों पर शिकंजा कसने की योजना बनाई है। ऐसे वाहनों की पहचान करके उन्हें सड़कों पर उतरने से रोका जाएगा, ताकि नोएडा शहर को जाम से मुक्ति मिल सके।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस मुख्य रूप से सड़क पर दौड़ने वाले पुराने कॉमर्शियल वाहनों पर निगाह बनाकर रखेगी। इस क्रम में ऐसे वाहनों को चिह्नित करके उन्हें सीज भी किया जाएगा। शनिवार को भी नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपनी उम्र पूरी कर चुके चार वाहनों को सीज किया है।
Noida News : अगर आपकी गाड़ी में कोई समस्या है और वह बार-बार बंद हो जाती है, तो उसे लेकर सड़क पर न उतरें। पहले उसे ठीक से बनवा लें और जब वह पूरी तरह से फिट हो जाए, तभी उसे सड़क पर उतारें। अगर आप गाड़ी लेकर सड़क पर उतरते हैं और गाड़ी बंद होने के कारण जाम लगता है, तो आप परेशानी में फंस सकते हैं।
साथ ही अगर आपकी गाड़ी अपनी उम्र पूरी कर चुकी है, तो उसे भी सड़क पर उतारने से बचें। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में पकड़े जाने पर आपकी गाड़ी सीज भी हो सकती है। बेहतर होगा कि सरकार द्वारा जारी स्क्रैपिंग पॉलिसी के दिशानिर्देशों के अनुसार अपनी उस गाड़ी का सही तरीके से निपटान कर दें। Noida News
Delhi News : उप राष्ट्रपति धनखड़ ने नये संसद भवन पर राष्ट्रध्वज फहराया
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।