सावधान! नोएडा मेट्रो स्टेशन में पलक झपकते ही हो रही चोरियां
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:25 AM
Noida News : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चोरों का कहर जारी है। अब तक चोर नोएडा की सड़कों और रेलवे स्टेशन पर ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे, लेकिन अब चोरों ने मेट्रो स्टेशन पर भी चोरियां करनी शुरू कर दी है। हाल ही में नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से चोरों ने एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल फोन चुरा लिया और मौके से फरार हो गया।
भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाया फोन
मामूरा गांव में रहने वाले रोहित दुबे ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 12 जुलाई को किसी कार्य से बोटैनिकल मेट्रो स्टेशन गया था। मेट्रो स्टेशन पर वह मेट्रो ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया।
आए दिन मेट्रो स्टेशन में हो रही हैं चोरियां
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेट्रो स्टेशनों पर आए दिन मोबाइल फोन चोरी होने की घटनाएं आ रही है। इसलिए मेट्रो स्टेशन में अपने फोन और सामान का ध्यान रखें।
एक और मामला आया सामने
नोएडा से एक और चोरी का मामसा सामने आया है। जिसमें थाना फेस-3 पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपी संगठित गिरोह बनाकर लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
मामले में पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आशीष पुत्र जोर सिंह, फिरोज अहमद पुत्र नियाज अली, अमित उर्फ भूपेंद्र पुत्र राज बहादुर सिंह व दिनेश उर्फ मुलायम उर्फ राजा उर्फ़ श्रीपति सिंह तथा सन्नू अली उर्फ अजमेर अली पुत्र मुस्ताक अली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। गैंगस्टर एक्ट में निरूद्घ किए गए आरोपी संगठित गिरोह बनाकर लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इस गिरोह का सरगना आशीष है। आरोपियों ने पूर्व में लूट व चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 की धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।