
Noida News/ ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर में ऑटो हर व्यक्ति की जरुरत है। कहीं पर भी आने जाने के लिए ऑटो की सवारी की जाती है। लेकिन आजकल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ऑटो में सवारी करने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
ऑटो में सवारी के रूप में बैठी चोर गिरोह की 3 महिला सदस्यों ने एक महिला के पर्स से 6000 रूपये निकाल लिए। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने तीनों को दबोच लिया। थाना कासना पुलिस ने तीनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि कनारसी गांव निवासी पूनम कासना आने के लिए एक ऑटो में बैठी थी। इस ऑटो में तीन महिलाएं पहले से ही बैठी हुई थी। वह जब कासना कस्बे में ऑटो से उतरी तो तीनों महिला भी उसके साथ उतर गई। इस दौरान पूनम ने जब अपने पर्स को चेक किया तो उसमें से 6000 रूपये गायब थे। पूनम के शोर मचाने पर तीनों महिलाएं भागने लगीं। जिस पर आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। महिला पुलिसकर्मी द्वारा ली गई तलाशी में उनके पास से चोरी के 6000 रूपये बरामद हो गए पूछताछ में पकड़ी गई। महिलाओं ने अपने नाम गुड्डी, रूबी व राधा निवासी छायसा फरीदाबाद बताया। पकड़े गई महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। Noida News