
Noida News : नोएडा के जिला अस्पताल में दिन दिनों लगातार दुपहिया वाहनों की चोरी हो रही है। नोएडा के थाना सेक्टर 39 सेक्टर में पड़ने वाले सरकारी अस्पताल से कई दुपहिया वाहनों की चोरी हो चुकी है। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
ग्रेटर नोएडा एक्सटेक्शन के सुपरटेक इको विलेज 2 में रहने वाली पल्लवी चतुर्वेदी ने थाना सेक्टर 39 में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी मैटेलिक ब्लैक रंग की स्कूटी जिला अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह 2 घंटे बाद अस्पताल से बाहर निकली तो पार्किंग उनकी स्कूटी गायब थी। इसके अलावा थाना 39 में ही साधना पत्नी सचिन निवासी सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पति सचिन के साथ सेक्टर 39 के जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई थी। जिला अस्पताल के मेन गेट पास अपनी बाइक खड़ी की हुई थी। जब वह दोनों दवा लेकर बाहर आए मेन गेट पर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी।
सेक्टर 17 की जेजे कालोनी में रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि वह सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में बच्चे को टीका लगवाने के लिए आए थे और उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास खड़ी की थी। जब वह लौटकर आए तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी।
थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में खुशाल बलौचा निवासी अंबा बांग किशनगंज दिल्ली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने मित्र के पास निजी काम से न्यू कॉमर्शियल टॉवर सेक्टर 44 आए थे। उन्होंने अपनी बलैनो कार नंबर डीएल 2सी बीसी 4352 को पार्किंग में खड़ी की थी। जब सुबह वह वापस लौटने लगे तो पार्किंग से गायब थी। उनकी गाड़ी में डैल कंपनी का लेपटॉप, मोबाइल फोन भी था। उन्होंने बताया कि चोरी हुई कार उनकी माता के नाम पर रजिस्टर थी। Noida News