Noida News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जनांदोलन का आगाज
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:57 PM
Noida: नोएडा । सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने आज आम लोगों के सहयोग से आज सेक्टर-44 में जनांदोलन का आगाज किया है। इसके तहत लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा कपड़े के थैले का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया।
नोएडा प्राधिकरण के प्रमुख महाप्रबंधक (पीजीएम) तथा जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी राजीव त्यागी ने बताया कि रिडक्शन, ऐवयरनेस, सर्कुलर एंड मास इंगेजमेंट (रेस) के नाम से चार दिवसीय यह अभियान का आगाज सेक्टर-44 से किया गया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा जागरूक अभियान चलाया गया।
सेक्टर-44 सोम बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया तथा लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गई। इस अभियान में फोनरवा, आरडब्ल्यूए तथा विभिन्न संगठनों तथा आम नागरिकों ने भागीदारी की तथा स्वच्छता की शपथ ली।