
Noida News : आपने अक्सर किसी ट्रक के पीछे लिखा हुआ देखा होगा, ''सावधानी हटी, दुर्घटना घटी'' यह कहावत आजकल बैंक खातों पर लागू हो रही है। लिहाजा आप भी सावधान रहे और अपने मित्रों और परिजनों को भी सावधान करते रहें कि बैंक खाते को लेकर खूब सचेत रहने की आवश्यकता है।
आपको बता दें कि बैंक खाते के प्रति जरा सी असावधानी आपको कंगाल और साइबर ठगों को मालामाल बना सकती है। नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक दो नहीं, बल्कि सैकड़ों साइबर ठग सक्रिय हैं। ये साइबर ठग अगल अगल ढंग से ठगी करते हैं। और तो और दूसरों को सावधान रहने की शिक्षा देने वालों को भी साइब ठग अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। इन्हीं साइबर ठगों ने नोएडा शहर में कार्यरत एक वरिष्ठ पत्रकार के बैंक खाते में भी सेंध लगा दी है।
जी हां, नोएडा के सेक्टर 24 थाने में एक पत्रकार ने साइबर ठगों की एफआईआर दर्ज कराई है। नोएडा के सेक्टर 24 थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में वरिष्ठ पत्रकार प्रभात कुमार ओझा ने बताया है कि वह भारत सरकार में संस्कृति मंत्रालय के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के मीडिया सेंटर में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनका सेक्टर 48 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बचत खाता है। इसी खाते में उनके संस्थान से वेतन आता है।
Read More -
पत्रकार प्रभात कुमार ओझा के मुताबिक 28 जुलाई की रात्रि को जब उन्होंने अपने बैंक अकाउंट को ऑनलाइन चेक किया तो उसमें जमा धनराशि शून्य दिखाई दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में खाते में उनके वेतन के 54 हजार रूपये आए थे। उन्होंने ऑनलाइन साइबर ठगी की आशंका जताते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एसएमएस और ईमेल पर आने वाले किसी भी तरह के अनजाने लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारियां न दें। किसी भी तरह के संदिग्ध फोन, मैसेज या मेल का जवाब न दें और उन्हें ब्लॉक कर दें। बताते चलें कि ये ठग आपको करोड़ों रुपये की लॉटरी जीतने के साथ-साथ निवेश करने पर मोटे मुनाफे का लालच देकर आपसे पैसों की भी मांग कर सकते हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति को लालच में आकर पैसे न भेजें। Noida News
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।