
Noida News : अपने शहर को साफ सुथरा रखना हर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज है। यह फर्ज तब और बढ़ जाता है जब आपके शहर की परीक्षा ली जा रही हो। ऐसी ही एक परीक्षा इन दिनों यूपी के नोएडा शहर की चल रही हैं स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 (Swachhata Survekshan 2023) के लिए केंद्र सरकार की एक टीम नोएडा की गुपचुप जांच कर रही है।
आपको बता दें कि भारत सरकार प्रत्येक वर्ष देशभर में स्वच्छता के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान चलाती है। इसी सर्वेक्षण के आधार पर देश के अलग अलग शहरों को स्वच्छता के मापदंड पर नाम कपर शहरों की रैंंकिंग तय की जाती है।
पिछले दो दिनों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की केंद्रीय टीम नोएडा पहुंचकर साफ- सफाई के दावों की पड़ताल कर रही है। टीम ने यह नहीं बताया है वह किन सेक्टरों का निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण के बाद प्राधिकरण को इससे अवगत कराया गया। बताया गया कि प्राधिकरण के दावों की पड़ताल के लिए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की तीन टीमें आई हैं।
सूत्रों ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक तीनों टीमें नोएडा में रहेगी टीमों की ओर से स्वच्छता के अलग-अलग मानकों पर शहर को तौला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक टीम सेक्टर-8 के एक प्वाइंट पर पहुंची और कूड़े के प्रबंधन की जांच की। इसके अलावा कई स्थानों पर बने पब्लिक शौचालयों में साफ- सफाई की व्यवस्था देखी। सेक्टर- 54 के वेटलैंड को भी टीम ने देखा। फिलहाल अंतिम राउंड के लिए टीम एक बार फिर आएगी। इसके अलावा सिटीजन फीडबैक के तहत लोगों से बातचीत कर प्राधिकरण की कार्यशैली का भी पत्ता करेगी।
Read Also - Noida News चिंताजनक खबर : बिल्डर की गलती का खामियाजा भुगतेंगे 560 परिवार, कटेगी बिजलीस्वच्छता का सर्वेक्षण कर रही केंद्र सरकार की यह टीम नोएडा के किसी भी नागरिक से फीडबैक ले सकती है। यह आपको तय करना है कि आपको अपने शहर की विशेषताएं गिनवानी हैं अथवा कमियां बतानी है।
यहां यह बताना जरुरी है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के नतीजों में नोएडा शहर को अच्छा सम्मान मिला था। पूरे देश में साफ सफाई के मामले में नोएडा 5वें स्थान पर आया था। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के शहरों में नोएडा सर्वोच्च स्थान पर था। नोएडा शहर का नंबर यूपी में पहला रहा था। वर्ष 2021 में यह रैंक थोड़ी और अच्छी थी। उस वर्ष नोएडा को देश में सफाई के मामले में नोएडा को चौथा स्थान मिला था। इस समय वर्ष 2023 के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण का काम चल रहा है। इस सर्वेक्षण को स्वच्छा सर्वेक्षण 2023 नाम दिया गया है। इस सर्वेक्षण के तहत केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के विशेषज्ञों की टीम एक एक बिंदू को गहराई से जांच परख रही है। Noida News