
Noida News : मूलरूप से UP के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लूंजर भगत राम ने कमाल कर दिया है। उनके इस नए कमाल के वीडियो ने जारी होते हुए सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस वीडियो में भगतराम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आरती उतारते हुए नजर आ रहे हैं। यह पूरी आरती एक व्यंग्य कविता के रूप में उतारी जा रही है। इस आरती को भी भगतराम ने अपने चिर-परिचित देहाती स्टाइल में ही उतारा है।
आपको बता दें कि आज कल सोशल मीडिया का जमाना है। सोशल मीडिया पर अनेक इन्फ्लूंजर भी सक्रिय हो गए हैं। इन इन्फ्लूंजरों के करोड़ों-करोड़ों फॉलाओवर्स हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसा ही एक नाम भगतराम का भी है। अकेले टवीटर पर भगतराम के 138 लाख फॉलोअर्स मौजूद हैं। दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी उनके अनेक फॉलोअर्स की संख्या लाखों व करोड़ों में हो गयी है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगतराम ने एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की "आरती" उतारते हुए नजर आ रहे हैं। इस आरती में भगतराम गा रहे हैं कि- "दे दी हमें आजादी बजा-बजा तूने गाल, बडऩगर के संत तूने कर दिया कमाल।" इस आरती को टवीटर पर टवीट करते हुए भगतराम ने लिखा है कि- "2014 वाली आजादी का देश भक्ति गीत"
आपको बता दें कि भगत राम का यह नया गीत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऊपर लिखे गए गीत- "दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल" की पैरोडी है। भगत राम के इस गीत वाला वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नीचे आप भी सुनें PM मोदी की पूरी आरती...
https://twitter.com/ManchChetna/status/1691376835479965697?t=Y3Iu7zpzrBbBvEEH2pA4pQ&s=08आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर छाए हुए भगत राम का असली नाम रवि बैसोया है। भगत राम गुर्जर समाज से आते हैं। वे मूल रूप से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी के पास स्थित सादोपुर गांव के रहने वाले हैं। सादोपुर गांव गाजियाबाद शहर से दादरी नगर तक जाने वाली सडक़ पर पड़ता है। रवि बैसोया उर्फ भगत राम जबसे सोशल मीडिया पर चर्चित हुए हैं। तभी से फिल्म नगरी मुंबई में रह रहे हैं। आज कल मुंबई से वे अपने सारे वीडियो अपलोड करते हैं। दादरी क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी बताते हैं कि भगत राम शुरू से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहे हैं। सादोपुर गांव व दादरी क्षेत्र की जनता को भगत राम के ऊपर गर्व है। Noida News