
Noida News : बिल्डरों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में दिया जा रहा भारतीय किसान यूनियन बलराज का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। गांव शाहदरा आयोजित धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक अवैध कब्जे नहीं हटा दिए जाते, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
आपको बता दें कि बिल्डर द्वारा किसानों की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करने के विरोध में धरना शुरू किया गया है। शनिवार को धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हाकम सिंह भाटी ने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज शाम को किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह एवं भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी भी धरना स्थल पर पहुंचेंगे। गिरीश भाटी, सचिन शर्मा, रामवीर भाटी समेत दर्जनों कार्यकर्ता धरने पर उपस्थित रहे।