
Noida News : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान-मजूदरों की लड़ाई उनके संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई है। संविधान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। संविधान तभी सुरक्षित रह सकता है जब हम सब अपनी सरकार बनाएं। राकेश टिकैत नोएडा के सेक्टर-37 में स्थित डा. अंबेडकर विहार सामुदायिक भवन में ‘हिंसा मुक्त भारत’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी तथा अन्य वक्ताओं ने कहा कि भारत में आज जाति और धर्म को लेकर के जगह-जगह हिंसाएं हो रही हैं जो कि मानवता के प्रति महा अपराध है। हम भारत के मूल निवासी आज एक मंच पर दलित पिछड़े व अल्पसंख्यक समाज के जागरूक व बुद्धिजीवी लोग मिलकर पूरे देश में यही संदेश देना चाहते हैं कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में हिंसा मुक्त सरकार बने तभी ‘हिंसा मुक्त भारत’ बन सकेगा ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता बहुजन एकता मंच के संयोजक एडवोकेट एस एस नेहरा ने की तथा मंच का संचालन दीदी निर्देश सिंह ने किया। यह आयोजन दलित उत्थान महासभा तथा सावित्रीबाई फुले संगठन ने आयोजित किया। इस आयोजन में दलित पिछड़े एवं अल्पसंख्यक समाज के दर्जनों संगठनों ने शिरकत की।
केसी पीपल, पीआई जोश, जाट समाज के किसान नेता चौधरी नरेंद्र पाल वर्मा, आरपी व्यास, डॉ. मुलायम सिंह यादव, कर्नल आरएल राम, नावेद हामिद, राजीव वर्मा, आरआर वर्मा, अच्छेलाल, दलित उत्थान महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भारती, महासचिव लाल सिंह गौतम, संस्थापक हरपाल सिंह, संरक्षक सुरेंद्र सिंह, एडवोकेट धर्मपाल सिंह, विजयसिंह गौतम, हुकम सिंह, सुनील धींगन, सुनील कुमार, पिंटू गौतम, राजकुमार गढ़ी, लायकराम भारती, निरंजन सिंह, सतवीर गौतम, बाबू सिंह, नरेश चौधरी, फूल सिंह ठेकेदार, अम्बेडकरवादी महिला विंग की अध्यक्ष जग रोशनी, नैन्सी अंबेडकर, आरएल आनंद, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अमित आजाद, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र अवाना, देवेंद्र गुर्जर, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, जितेंद्र गौड़, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद खान, ज्योतिपाल, सत्यपाल सिंह, अकरम खान, लियाकत अली, इंदू जोसेफ, आरके प्रथम आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। Noida News in hindi