नोएडा में दीवाली से पहले भंगेल एलिवेटेड रोड और जंगल ट्रेल पार्क का शुभारंभ
नोएडा
RP Raghuvanshi
09 Oct 2025 05:39 PM
नोएडा में दीवाली से पहले लोगों के लिए खुशखबरी है। डीएससी मार्ग पर भंगेल एलिवेटेड रोड और सेक्टर-95 में जंगल ट्रेल पार्क का शुभारंभ होने जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्घाटन लगभग 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का भी जायजा लेंगे। Noida News :
आवागमन के शुभारंभ की बाट जोह रहा यह रोड
भंगेल एलिवेटेड रोड लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी है और सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज टू के गंदे नाले तक बनाई जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क के प्रत्येक कर्व पर कवरिंग शीट लगाई जाएगी, ताकि हादसों की संभावना कम हो सके। भंगेल एलीवेटेड रोड पिछले काफी समय से बन रहा है। यह बन जाने के बाद भी आवागमन के शुभारंभ की बाट जोह रहा है। इसके शुरू होने की बार-बार चर्चा होने के बावजूद ये अभी तक शुरू नहीं हो सका है। हालांकि इसका अधूरा कार्य जिसमें पानी निकासी की पाइप लगाने का काम बड़ी तेजी से हो रहा है।
सेक्टर-95 जंगल ट्रेल पार्क का निर्माण
सेक्टर-95 जंगल ट्रेल पार्क का निर्माण 15 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह पार्क विशेष रूप से एडवेंचर गतिविधियों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइन, जिप साइकलिंग और अन्य एडवेंचर गेम्स शामिल होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि यह पार्क न केवल मनोरंजन का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। इन परियोजनाओं के शुभारंभ से नोएडा में शहरी विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं की दिशा मजबूत होगी। Noida News