भारतीय जनता पार्टी ने घोषित कर दी सैनिक विहार मंडल की कमेटी, अंकुश चौधरी बने मंत्री
नोएडा
RP Raghuvanshi
13 Jan 2024 06:30 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
13 Jan 2024 06:30 PM
Noida News : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नोएडा में सैनिक विहार मंडल की कमेटी की घोषणा कर दी है। इस कमेटी में कुल 18 भाजपा कार्यकर्ता शामिल किए गए हैं। भाजपा युवा मंडल के मंडल अध्यक्ष रहे अंकुश चौधरी को सैनिक विहार मंडल का सचिव बनाया गया है। प्रदीप चौहान को पहले ही BJP सैनिक विहार मंडल का अध्यक्ष बनाया जा चुका है।
Noida News
इन्हें मिला मौका
आपको बता दें कि BJP सैनिक विहार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने अपनी कमेटी की घोषणा कर दी है। इस कमेटी में राजकुमार चौहान, पुष्कर गुप्ता, श्रीमती रेखा चौहान, विकास शर्मा, धीर सिंह सैनी, गौरव सेटठी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही केशव पंडित तथा नीरज चौहान को मंडल महामंत्री बनाया गया है। BJP सैनिक विहार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने अपनी कमेटी में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रहे अंकुश चौधरी, श्रीमती सुनीता शुक्ला, श्रीमती उषा झा, चरण सिंह जाटव, देवेन्द्र सिंह तथा भानू कुमार को मंडल मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इस कमेटी में राकेश यादव को कोषाध्यक्ष, खजान सिंह को मीडिया प्रभारी, गिरिराज सिंह चौहान को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।
Noida News
महत्वपूर्ण है सैनिक विहार मंडल
आपको बता दें कि भाजपा के संगठन की दृष्टि से नोएडा शहर का सैनिक विहार मंडल महत्वपूर्ण मंडल है। सैनिक विहार मंडल में नोएडा के नोएडा सेक्टर-37, सेक्टर-40, सेक्टर-45 के साथ ही साथ नोएडा क्षेत्र के प्रसिद्ध गांव सदरपुर, छलेरा, बख्तावरपुर, सुल्तानपुर, वाजीदपुर तथा नोएडा शहर के व्यापारिक सेक्टर-125 तथा सेक्टर-126 भी शामिल हैं। सैनिक विहार मंडल को चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का गढ माना जाता है। नव नियुक्त मंडल मंत्री अंकुश चौधरी ने बताया कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम वाले दिन पूरे सैनिक विहार मंडल में उत्सव मनाया जाएगा। पूरे मंडल के नागरिक अपने-अपने निकट के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। जो नागरिक मंदिर में नहीं जा सकते हैं वे अपने-अपने घरों पर ही दीपावली जैसा उत्सव मनाएंगे। BJP के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर भगवान श्रीराम का संदेश नागरिकों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।