
Noida News: भारतीय किसान यूनियन भानू के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज डीसीपी अनिल कुमार यादव से मुलाकात की और किसानों की समस्याओं से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
ऑटो यूनियन के अध्यक्ष और भारतीय किसान यूनियन भानू के मंत्री चौधरी ओम प्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 16 मई को होने वाले आंदोलन में संबंधित तीन मांगे है। मांग की गई कि आटो में सवारी उतारने व चढ़ाने के लिए लैंड मार्क किए जाएं और वहां पर हाल्ट एंड गो के बोर्ड लगाए जाएं। जिस पर डीसीपी यातायात ने बताया कि लैंड मार्क का काम मुख्य चौराहों पर शुरू कर दिया है और वहां पर बोर्ड लगाएंगे। डीसीपी ने बताया कि जहां-जहां जगह चिन्हित करनी है वहां पर लैंड मार्क करेंगे और पूरे जनपद में यह कार्य सफलतापूर्वक करेंगे। इसके लिए सभी ने डीसीपी का धन्यवाद किया।
इसके अलावा डीसीपी से बताया कि टीआई या टीएसआई गलत तरीके से ऑटो गाड़ियों को सीज कर रहे हैं उनकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे। अगर शिकायत सही पाई गई तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
एक अन्य ज्ञापन एसीपी 2 सुशील कुमार गंगा प्रसाद को सौंपा गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन प्रदेश महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि जो भी बातचीत करनी है वह 10 तारीख तक कर लें। इसके बाद हम कोई बातचीत नहीं करेंगे और सीधा 16 तारीख को आंदोलन करेंगे। जिस पर एसीपी ने कहा कि हम 10 तारीख तक आपकी वार्ता कराएंगे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन भानु के नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया, उपाध्यक्ष रहीसुद्दीन, ग्राम अध्यक्ष अनिल प्रजापति, चंद्रपाल, नोएडा सीएनजी ऑटो चालक एसोसिएशन के चेयरमैन इंदल प्रधान व योगेंद्र राठौड़ आदि मौजूद रहे।