Noida News : भूमि वर्मा ने बढ़ाया विधायक परिवार व समाज का मान सम्मान
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:39 PM
Lucknow/ Noida: लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश के शोहरतगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा की सुपुत्री ने परिवार व समाज का मान बढ़ाया है।सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में विधायक विनय वर्मा की सुपुत्री भूमि वर्मा ने 88.60 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की है। विधायक के बड़े भाई भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष हरीश वर्मा ने बताया कि समरविल स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही विधायक विनय वर्मा की पुत्री भूमि वर्मा ने अंग्रेजी के विषय में ए-1 ग्रेड, हिंदी में ए-2, गणित में बी-1, साइंस में ए-1 तथा सोशल साइंस में ए-2 ग्रेड हासिल किया है। भूमि की इस मेहनत में उसकी माता श्रीमती बबीता वर्मा, पिता विनय वर्मा व स्कूल के शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहा। अच्छे अंकों से पास होने पर परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश हैं। हरीश वर्मा विधायक विनय वर्मा के बड़े भाई हैं।