
भारत युवा परिषद के अध्यक्ष आदेश त्यागी कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि हमें देशभक्ति और अखंडता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वच्छता से शारीरिक तंदुरुस्ती और स्वस्थ वातावरण मिलता है। कौशिक ने कहा कि स्वच्छ भारत के जरिए ही देश महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकता है।