नोएडा में अतिक्रमण मामले बड़ा एक्शन, प्राधिकरण के दो अधिकारियों पर गिरी गज
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:45 AM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां अधिकारियों व कर्मचरियों द्वारा अतिक्रमण को क्लीन चीट दे दी गई। दरअसल सेक्टर-36 में एक भवन अतिक्रमण होने के बावजूद भवन विभाग ने उसे अतिक्रमण मुक्त कर दिया। वहीं इस मामले में नोएडा के सीईओ लोकेश एम ने बड़ा एक्शन लिया है।
क्या है पूरा मामला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भवन विभाग के प्रबंधक प्रबुद्ध गौतम और विशेष सहायक राहुल कुमार ने वर्क सर्किल-2 से की रिपोर्ट को अनदेखा करते हुए धारा 10 के नोटिस को निरस्त मानते हुए अवैध निर्माण संबंधी नोटिस को वापस लेने के आदेश प्राप्त करने के संबंध में विशेष कार्याधिकारी (ए0के0) के समक्ष रखा, जबकि ओएसडी ने फाइल का निरीक्षण किया, तो उन्होंने पाया कि वर्क सर्किल-2 की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से अतिक्रमण का उल्लेख था।
दोषी पाए जाने पर लिया एक्शन
दरअसल इस मामले में जानकारी देते हुए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है, जिसके प्रतिउत्तर में इनके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण में कोई ठोस तथ्य साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। इस कारण इन्हें जानबूझकर वर्क सर्किल से प्राप्त रिपोर्ट को नजर अंदाज कर वास्तविक तथ्यों को छिपाते हुए गलत प्रस्ताव प्रस्तुत करने का दोषी पाया गया। अपने पदीय-शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के कृत्य के लिए प्रबुद्ध गौतम को चेतावनी तथा राहुल कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।