Noida News : देश में सौर ऊर्जा के उत्पादन में बड़ा उछाल
भारत
RP Raghuvanshi
11 May 2022 06:14 PM
भारत
RP Raghuvanshi
11 May 2022 06:14 PM
Noida : नोएडा । केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों के चलते पृथ्वी को जलवायु परिवर्तन से बचाने के लिए देश में सौर ऊर्जा का उत्पादन बीस गुना बढ़ा है। समाजसेवी व अधिवक्ता रंजन तोमर की आरटीआई से यह खुलासा हुआ है। समाजसेवी श्री तोमर ने नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय में सौर ऊर्जा के उत्पादन को लेकर आरटीआई दाखिल की थी। मंत्रालय से मिले जवाब के अनुसार 2010 तक भारत मात्र 11 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करता था जो की आज के मुकाबले कहीं नहीं ठहरती। 2010-11 में सालाना 25 मेगावाट उत्पादन बढऩे से यह संख्या 36 मेगावाट हो गई, 2011-12 में 994 मेगावाट उत्पादन बढ़ा और कुल उत्पादन 1030 हो गया। 2012-13 में 656 मेगावाट उत्पादन बढ़ कर 1686 तक पंहुचा, फिर 2013-14 में 945.9 बढ़कर 2631.9 हो गया।
वहीं 2014-15 में जिस वर्ष मोदी सरकार बनी उत्पादन उस वर्ष 1112.7 होकर कुल 3743.97 मेगावाट हो गया, इसके बाद यह आंकड़ा बढऩे लगा। 2015-16 में जहाँ 3018.88 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ा और कुल 6762.853 मेगावाट तक जा पहुंचा। 2016-17 में 5526 मेगावाट बढ़कर 12289 तक जा पहुंचा। 2017-18 में 9363 मेगावाट उत्पादन बढ़ा और कुल उत्पादन 21651 तक जा पहुंचा। 2018-19 में 6529 मेगावाट बढ़ा। 2019-20 में 6447 मेगावाट, 2020-21 में 5458 मेगावाट और 2021-22 में 12354 मेगावाट की ऊँची छलांग लगाकर कुल उत्पादन 52439 मेगावाट पर जा पहुंचा।
सरकार ने इस बाबत कई कदम उठाये हैं जिनसे यह लक्ष्य हासिल हो पाया है। इनका भी उल्लेख आरटीआई के जवाब में किआ गया है, जिनमें सौर ऊर्जा में सौ प्रतिशत विदेशी निवेश को अनुमति देना, प्रदेशों के बीच सौर ऊर्जा उत्पादन से समबन्धित शुल्क को समाप्त करना, प्रधान मंत्री किसान ऊर्जा योजना एवं उत्थान जैसी योजनाओं से प्राइवेट सेक्टर को जोडऩा आदि अन्य कई कदम जिनसे सौर ऊर्जा के उत्पादन में क्रांति आई है।