नोएडा से सात समुंदर पार ठगी का बड़ा खेल, पोनोग्राफी कंटेंट व कम्प्यूटर हैक होने का दिखाते थे डर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:42 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:42 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में सक्रिय साइबर ठग सात समुदर पार रहने वाले विदेशी नागरिकों को ठगने का बड़ा रैकेट चला रहे हैं। विदेशी नागरिकों को पोनोग्राफिक कंटेंट व कम्प्यूटर हैक होने का डर दिखाकर नोएडा में सक्रिय साइबर ठग विदेशी नागरिकों का बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। नोएडा में ऐसे ही कॉल सेंटर का नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कॉल सेंटर से पुलिस ने 14 लोगो को गिरफ्तार किया है।
Noida News
सेक्टर-108 में चला रहे थे कॉल सेंटर
नोएडा की थाना सेक्टर-39 पुलिस और साइबर टीम ने सेक्टर-108 के ए-ब्लॉक में बीओआईपी कॉल, टीएफएन व सॉफ्ट के जरिए विदेशों में रहने वाले नागरिकों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि हम लोग कंप्यूटर रिमोट डेस्क टॉप ऐप के माध्यम से मलमइमंड सॉफ्टवेयर से फोन करते है। अपने को विदेशी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए विदेशी नागरिकों की समस्याओं का जल्द समाधान का भरोसा दिलाया जाता था। सिस्टम को एनी डेस्क सॉफ्टवेयर से कनेक्ट कर विदेशी नागरिकों के सिस्टम में आ रही असुविधाओं को हल करने के लिए उन्हें बोला जाता था। विदेशी नागरिकों को कंप्यूटर में तकनीकी कमी, पोनोग्राफी कंटेट, एंटीवायरस न होने के कारण सिस्टम हैक होने का डर दिखाकर उसे ठीक करने के नाम पर गिफ्ट कार्ड, क्रिफ्टो करंसी व वायर ट्रांसफर के माध्यम से पैसे मंगाए जाते थे। विदेशी नागरिकों को कंप्यूटर पर फर्जी लिंक भेजकर उनके सिस्टम को हैक भी कर लिया जाता था और उन्हें एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर देते थे जिसके बाद उनसे ठगी की जाती थी। पुलिस ने फर्जी कॉलसेंटर से प्रिंस, राम राठौर, वैभव अरोड, तन्सुल सोलंकी, अंकित, कौशिक सेन, शिवम शर्मा, ध्रुव चौपडा, सारंस दुआ, नवजोत सिंह, विक्की, मो0 नादिर, वैभव गौड व सौरभ अवस्थी को गिरफ्तार किया है।