
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के सीईओ (CEO) डा. लोकेश एम. ने बड़ी पहल की है। उन्होंने तय किया है कि नोएडा शहर के नागरिकों को अपने किसी भी काम के लिए प्राधिकरण के दफ्तर ना जाना पड़े। नागरिकों के सभी काम एक एप के जरिए घर पर बैठे बैठे ही पूरे हो जाएंंगे।
टैक्नोलॉजी के इस युग में घर बैठे बैठे सबकुछ किया जा सकता है। ऐसा ही एक विचार नोएडा शहर के नागरिकों के लिए सामने आया है। नोएडा प्राधिकरण के CEO डा. लोकेश एम. ने फैसला किया है कि जल्दी ही एक एप विकसित कराकर उसी एप के जरिए नोएडा के नागरिकों के सारे काम कराएं जाएंगे।
आपको बता दें कि वर्तमान समय में नोएडा शहर के नागरिकों को अपने हर छोटे बड़े काम के लिए नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जो नागरिक प्राधिकरण नहीं जा पाते हैं वें प्राधिकरण के शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हैं। इस पूरी कवायद को रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम. ने बड़ी पहल शुरू की है। इस पहल के तहत एक खास किस्म का एप तैयार कराया जाएगा। निकट भविष्य में उसकी एप के जरिए नोएडावासियों के सभी काम पूरे हो सकेंगे।
नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नोएडा शहर के लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण एप तैयार कराएगा। एप के माध्यम से समाधान प्रक्रिया की निगरानी भी होगी। यह सिटीजन चार्टर की तरह काम करेगा। वर्तमान समय में आवंटी शिकायत पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं। इसके बाद प्राधिकरण स्तर पर उस समस्या का समाधान करने के बाद रिपोर्ट दी जाती है। हालांकि जिस समस्या का समाधान नहीं हो पाता है उसे लंबित श्रेणी में रखा जाता है। यानी जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है तब तक यह पता नहीं लग पाता है कि फाइल कहां फंसी है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
Noida Newsएप के लिए पंजीकरण जरूरी होगा। इसमें हर स्तर पर सक्षम अधिकारी निगरानी भी करेंगे। आखिरी स्तर पर इसकी निगरानी सीईओ के स्तर पर होगी। प्राधिकरण ने इस एप को बनाने के लिए एजेंसी चयन प्रक्रिया पूरी करानी होगी। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जिन कंपनियों को एप विकसित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा उनसे 28 सितंबर 2023 तक आवेदन मांगे गए हैं। जिस कंपनी को भी चयनित करके एप बनाने का काम सौंपा जाएगा, उसे तीन महीने के अंदर एप विकसित करके प्राधिकरण को सौंपना पड़ेगा। Noida News