Noida News : नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 तथा सेक्टर-62 व 63 जंक्शन पर जाम से निजात दिलाने के लिए फुटओवर ब्रिज व सड़क के चौड़ीकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ का निर्माण करने के लिए खाली स्थान की लेवलिंग कर बांये मुड़ने का एलाइनमेंट तैयार करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने सेक्टर-62, 63 व एनएच-9 जंक्शन का निरीक्षण किया
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने मंगलवार को सेक्टर-62, 63 व एनएच-9 जंक्शन का निरीक्षण किया। उनके साथ ओएसडी महेन्द्र प्रसाद, महाप्रबंधक (नोएडा ट्रैफिक सेल व जनस्वास्थ्य) एपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (जन स्वास्थ्य खंड-1) गौरव बंसल, खंड-2 के प्रभारी आर.के. शर्मा तथा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद सीईओ ने मैट्रो रेल के समीप खाली भूमि में पार्किंग के निर्माण के साथ-साथ क्योस्क का भी निर्माण करने के निर्देश दिये गये। एन0एच0-9 के साथ-साथ सैक्टर-63 के मार्ग का छिजारसी तक चौड़ीकरण करने के निर्देश दिये गये। एन0एच0-9 से छिजारसी प्रवेश मार्ग जंक्शन के आस-पास के क्षेत्र का विस्तृत सर्व कर नियोजन / प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये ताकि उक्त जंक्शन पर ट्रैफिक जाम की समस्या का निवारण हो सके।
ग्रीन बेल्ट को विकसित करने के निर्देश
उन्होंने सैक्टर-62 में एन0एच0-9 के साथ-साथ स्थित ग्रीन बेल्ट में हो रहे अतिक्रमण झुग्गी-झोपड़ी आदि को तत्काल हटाने के निर्देश दिये गये। एन0एच0-9 के समानान्तर ग्रीन बेल्ट को विकसित करने के निर्देश दिये गये। सैक्टर-62 व 63 के फटपाथ की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये गये। सैक्टर-57 व 58 चौराहे पर निर्मित वाटर फाउंडेशन खराब है, जिसकी तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिये गये। नौएडा क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर थर्मोप्लास्टिक पेंट व जेबरा क्रांसिंग का कार्य प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिये गये।
सड़कों पर हो रही अवैध पाकिंग को लेकर दिए निर्देश
सड़कों पर हो रही अवैध पाकिंग का सर्वे समस्त वर्क सकिल द्वारा करा कर रिपोर्ट दस दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। सेक्टर-57 व 22 के चौराहे पर कर्व स्टोन गिरे हुए पाये गये उनकी तत्काल मरम्मत कराने एवं किनारे के कर्व स्टोन को हटाते हुए लेवल करने के निर्देश दिये गये। सैक्टर-62 में खोड़ा के आस-पास कुछ स्थानों पर गंदगी पाई गई, जिसकी तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिये गये। सैक्टर-62 एवं खोड़ा के मध्य मार्ग पर सैक्टर-62 की ओर सडक के किनारे पर काफी चौड़ाई में कच्चा भाग है जो सडक की टॉप लेवल से काफी नीचा है उसे ठीक कराने एवं के0सी0 ड्रेन बनाने के निर्देश दिये गये एवं सैक्टर-62 की ओर का फुटपाथ भी क्षतिग्रस्त है उसकी मरम्मत कराने के निर्देश दिये गये। Noida News