
Noida News (चेतना मंच)। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद गई महिला के घर में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर खिडक़ी तोडक़र घर से लैपटॉप, नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता ने थाना एक्सप्रेस वे में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
सेक्टर-135 बाजितपुर में रहने वाली मधु यादव ने बताया कि गाड़ी ने उसके पिता रामपाल यादव का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के लिए वह अपनी बेटी अनन्या अनन्या के साथ फर्रुखाबाद गई थी। करीब 5 दिन बाद जब वापस नोएडा लौटी तो उसे घर की खिडक़ी का गिलास और दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ मिला।
घर पहुंचने पर पता चला कि चोर एक लैपटॉप, 5000 की नकदी, जरूरी कागजात व अन्य सामान को चोरी कर ले गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत थाना एक्सप्रेस पर पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में बेखौफ बाइक सवार बदमाश आए दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेन व मोबाइल फोन लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस सक्रियता के दावों की कलई खोल रहे हैं। बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग स्थान पर एक महिला व युवक से सोने की चेन लूट ली।
सेक्टर पाई 1 स्थित दीवानी न्यायालय सोसायटी निवासी रेशा ने पुलिस से की शिकायत में बताएं कि वह शुक्रवार की देर शाम दूध लाने के लिए पैदल बिरोंडी गांव की तरफ जा रही थी। सोसायटी के गेट नंबर एक के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच लिए। उन्होंने बदमाशों को पकडऩे के लिए शोर मचाया। वारदात के बाद बदमाश अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना बीटा 2 में मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं थाना बिसरख क्षेत्र के एस्टर गौर सौंदर्यम सोसायटी में रहने वाले रमेश चंद्र वर्मा सोसायटी के बाहर जूस लेने के लिए पैदल जा रहे थे इस दौरान बाइक पर आए बदमाश उनके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। Noida News