बड़ी खबर : नोएडा के सेक्टर-51 के कई घरों में दरार से दहशत
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Apr 2025 06:38 PM
[video width="478" height="850" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-29-at-12.43.29-PM-2-1.mp4"][/video]
Noida News : सेक्टर-51 में आइकिया कंपनी द्वारा किए जा रहे निर्माण के लिए हैमर पाइलिंग के कारण सेक्टर-51 के कई मकानों में दरार बढ़ चुकी है। भारी कंपन तथा शोर के कारण सेक्टर के बुजुर्ग, बीमार व बच्चे भी परेशान हैं।
सेक्टर-51 आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने 25 अप्रैल को नोएडा प्राधिकरण में इसकी लिखित शिकायत की है, लेकिन अभी तक प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं की है। संजीव कुमार ने बताया कि हैमर पाइलिंग से इतनी तेज आवाज तथा कंपन हो रहा है कि मानो लगता है कि भूकंप आ गया है। जिसके कारण मकान में दरारें आ रही हैं । Noida News
शोर जारी रहा तो कईयों को हार्ट अटैक होने की भी आशंका
सेक्टर के कई सीनियर सिटीजन का कहना है कि यदि भयंकर कंपन हुआ शोर जारी रहा तो कईयों को हार्ट अटैक होने की भी आशंका है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल प्रकाश रनोत्रा, महासचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष पवन कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर इसकी शिकायत 25 अप्रैल को की थी जिसमें कहा गया था कि हैमर पाइलिंग से सेक्टर-51 के ई ब्लॉक में मकान नंबर-1 से लेकर 45 तक के कुछ मकानों में दरार आ गई है। इन मकानों के मालिक आरडब्ल्यूए से अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं लेकिन अभी तक नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। जिससे सेक्टर में है दहशत का माहौल व्याप्त है। Noida News