बड़ी खबर : मौत के कुएं में जान की बाजी लगाने वाले के जान पर बन आई
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Oct 2023 09:06 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Oct 2023 09:06 PM
नोएडा: नोएडा स्टेडियम के रामलीला मेले में तरह तरह के मनोरंजन की व्यवस्था लोगों को इस ओर आकर्षित कर रही है। मेले में तमाम झूले आदि महंगे होने के बाद भी लोगों का आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन्हीं मनोरंजन के साधनों में एक है मौत का कुआं। यहां भी अच्छी खासी लोगों की भीड़ होती है और मौत के कुएं का खेल एक स्टंट मैन दिखा रहा होता है। इसी मौत का कुआं में बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां स्टंट मैन की कार स्टंट करते समय पलट गई और बड़ी मुश्किल से उसकी जान बची।
मौत का कुआं वास्तव में बन गया जानलेवा
लोगों के लिए मनोरंजन का यह खेल मौत का कुआं वास्तव में एक व्यक्ति के लिए जानलेवा बन गया। नोएडा स्टेडियम में यह कार्यक्रम करते समय स्टंट मैन की जान जाते-जाते बची। नोएडा स्टेडियम के रामलीला मेले में मौत का कुआं में बड़ा हादसा होने से टल गया। हुआ यह कि जब स्टंट मैन कार चला रहा था तब कार चलाते हुए अचानक पलट गई और कार चालक को बड़ी मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे को देख मौत का कुआं देखने आए दर्शक कुछ देर के लिए सहम गए। लोग यह नजारा देखकर अवाक रह गए। मौत के कुआं में मौजूद कर्मियों ने किसी तरह कार से चालक को बहार निकाला।
क्या है मौत का कुआ
दरअसल मौत का कुआ अक्सर मेलों में दिखाया जाने वाला मनोरंजक कार्यक्रम खेल होता है, जो बड़ा ही प्राचीन मनोरंजन का साधन है। इसमें जमीन में गड्ढा कर उसे कुएं का आकार दिया जाता है। जिसके अंदर स्टंट मैन कार और बाइक चलाते हैं। ये देखने में जितना शानदार है उतना ही खतरनाक भी है। सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के नोएडा स्टेडियम में चल रहे रामलीला मेले में ये हादसा घटित हुई है। अपने स्टंट के हुनर से लोगों को अचंभित करने वाले स्टंट मैन के इस हादसे से लोग अवाक रह गए।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।