बड़ी खबर..पत्नी से पीडि़त हुआ युवक, लगाया अपहरण का आरोप
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:42 AM
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-126 में एक व्यक्ति ने अगवा कर फिरौती मांगने, मारपीट करने तथा गाड़ी, लैपटॉप मोबाइल फोन आदि लूटे जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़त ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर इस घटना को अंजाम दिलाने का शक जताते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। करीब 1 साल बाद इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बाइक पर आए तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
सेक्टर-134 स्थित जेपी विश टाउन क्लासिक निवासी आशुतोष शर्मा ने बताया कि वह 17 अक्टूबर 2022 को अपने ऑफिस से रात्रि के समय घर लौट रहे थे। उन्होंने एडोब सिस्टम कंपनी के पास फोन करने के लिए अपनी कार रोकी। इस दौरान बाइक पर आए तीन युवक उनसे पता पूछने लगे, वह पता बताने में व्यस्त थे कि इस दौरान बाइक पर बैठे दो व्यक्ति जबरन उसकी कार में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे पीछे की सीट पर बैठा दिया। इसके बाद एक युवक उनकी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। आशुतोष शर्मा के मुताबिक आरोपियों ने कार में रखा उनका लैपटॉप, हाथ घड़ी, मोबाइल फोन, अंगूठी आदि छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाश उसे सडक़ों पर घुमाते रहे। सुनसान स्थान पर कार रोक कर उन्होंने उनके चाचा सुरेश भारद्वाज को फोन कर उसे छोडऩे की एवज में 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी और फिरौती ना मिलने पर उसे जान से मार कर नहर में फेंकने की धमकी दी। इस दौरान किडनैपर उसे नोएडा दिल्ली में घुमाते रहे बाद में किडनैपर उन्हें गढ़ी गांव के पास कार से उतार कर मौके से फरार हो गए।
युवक का ससुराल पक्ष से चल रहा विवाद
आशुतोष शर्मा के मुताबिक उसका अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। ससुराल वालों द्वारा उसे पूर्व में भी कई बार धमकियां दी गई थी। उसने इस घटना में अपने ससुर नरेंद्र दत्त शर्मा, उषा शर्मा पत्नी शिखा शर्मा साले अनिरुद्ध शर्मा के शामिल होने का शक जताया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।