Noida News: सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, नफ़रत के ख़िलाफ़ मोहबत की जीत: रामकुमार तंवर
Noida News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 04:09 AM
Noida News: सर्वोच्च न्यायालय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी के मोदी सरनेम मामले की सुनवाई शुरू होते ही सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ी टिप्पणी करते हुए गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया। माननीय राहुल गांधी जी की सजा पर रोक लगा दी।
जैसे ही यह खबर सामने आई कांग्रेस के नेताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसी खुशी में नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता काफी संख्या में एकत्रित हुए। इतना ही नहीं लड्डू बांट कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार भी किया। मिठाई खिलाने के बाद आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया एवं भारत के सर्वोच्च न्यायालय का दिल से धन्यवाद किया।
फैसले के बाद राहुल गांधी ने कहा, "आज नहीं तो कल सच्चाई की जीत होती है. मुझे अपना लक्ष्य पता है, मैं जानता हूं मुझे क्या करना है. जिन्होंने हमारी मदद की और जनता ने जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए सभी का धन्यवाद।"
Noida News: इस फैसले से लोकतंत्र की जीत हुई है।
इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि आज माननीय न्यायालय के फैसले से लोकतंत्र की जीत हुई है। आज ये साबित हो गया है कि सत्य को ज़्यादा देर तक नहीं दबा सकते। हमेशा सच की ही जीत होती है। भाजपा की घिनौनी साज़िश का पर्दा फास हुआ है साथ ही ये नफ़रत के ख़िलाफ़ मोहब्बत की जीत है।
Noida News: नोएडा महानगर अध्यक्ष ने साथियों के साथ मनाया जश्न।
इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष फिरे सिंह नागर, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, महासचिव जितेन्द्र चौधरी, सचिव शाहिद सिद्दीक़ी, प्रकाश तंवर, मिहिर वर्मा, अवनिष तंवर, राकेश गुर्जर, शिव कुमार तंवर, विनोद तंवर, विनोद कुमार आर्यष, सुशील गुप्ता, योगेश गुर्जर, चाहत नागर, यशराम तंवर, ऊधम सिंह नागर आदि काफी संख्या में कांग्रेसी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Greater Noida Demonstration: बाढ़ राहत और निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ,सपा ने खोला मोर्चा, जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन