
Noida News : नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 37 के अंतर्गत देर रात तेज गति से आ रही एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर 39 क्षेत्रान्तर्गत बीती रात्रि सेक्टर 37 से पास कार चालक द्वारा मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक शमशाद पुत्र नियाजुद्दीन निवासी सदरपुर बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बाइक सवार शमशाम की मौत हो गई।
इस बाबत मृतक के परिजनों की ओर से आरोपी कार चालक के खिलाफ थाना सेक्टर 39 पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार चालक व कार को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।