
Noida News (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सक्रिय बाइक सवार बदमाश आम जनता के साथ-साथ पुलिस के लिए भी सिरदर्द साबित हो रहे हैं। बाइक सवार बदमाश आए दिन मोबाइल व चेन लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस गश्त के दावों की कलई खोल रहे हैं। बाइक सवार बदमाशों ने थाना बिसरख क्षेत्र में चेन व मोबाइल लूट 3 वारदात को तीन वारदातों को अंजाम दिया।
थाना बिसरख क्षेत्र के अजनारा होम्स सोसायटी में रहने वाली अन्नपूर्णा ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि गत दिनों रात्रि के समय ब्लू सफर सोसाइटी के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।
ग्रीन आर्च सोसायटी के पास मार्केट में आइसक्रीम खा रहे रोहित गौड़ के गले से बाइक सवार बदमाश करीब 2 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन को लूट कर ले गए। इसी थाना क्षेत्र में गौर सिटी एक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रमोद कुमार का मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़तों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में चोर एक कमरे से लैपटॉप चोरी कर ले गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरौल गांव में रहने वाली मोहनी त्रिवेदी ने बताया कि वह जी बिजनेस टावर में कार्यरत है। कंपनी की तरफ से उसे एक लैपटॉप दिया गया था जो उसके कमरे पर रखा हुआ था। चोरों ने मौका पाकर उनके कमरे से लैपटॉप चोरी कर लिया थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-51 के ग्रीन बेल्ट में लगे एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर से चोरों ने 24 बैटरी चोरी कर ली। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-69 स्थित इंड्स कंपनी के टेक्नीशियन मुकर्रम अली ने बताया कि 31 जुलाई को वह सेक्टर 51 की ग्रीन बेल्ट में लगे टावर पर काम करने गया तो उसे कैनोपी नीचे से टूटी हुई मिली। उसने जब अंदर जाकर देखा तो चोर बैटरी बैंक से 24 बैटरी चोरी कर ले गए थे। उन्होंने इसकी सूचना कंपनी प्रबंधन व पुलिस को दी। मुकर्रम अली ने बताया कि गत 18 जुलाई को बरौला गांव में जीतराम के मकान पर लगे टावर से भी चोरों ने कीमती उपकरण चोरी कर लिए थे।
नोएडा के थाना कासना क्षेत्र के ओमीक्रॉन सेक्टर में चोरों ने एक घर से चोर लैपटॉप, इनवर्टर, बैटरी 20 कैमरे आदि चोरी कर ले। गए सेक्टर ओमीक्रोन 1ए निवासी धवल प्रकाश ने बताया कि वह गत दिनों किसी कार्य से लखनऊ गए थे। 8 अगस्त की सुबह जब वह वापस लौटे तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ मिला। चोर उनके घर से एक लैपटॉप, एप्पल वॉच, इनवर्टर, बैटरी, टोंटिया, सीसीटीवी कैमरे व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। Noida News