बिमला देवी पैनल ने तेज किया चुनाव प्रचार, मांगे वोट
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:18 PM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा एम्पलॉयज एसोसिएशन के चुनाव प्रचार के दौरान बिमला देवी और योगेश भाटी पैनल ने अलग-अलग विभागों की सीटों पर जाकर लोगों से अपने पैनल के लिए वोट मांगे। पैनल के उम्मीदवारों ने सेक्टर-14ए, सेक्टर-50, सेक्टर-32 नर्सरी, फेस टू साइट, सेक्टर-39 नर्सरी, सेक्टर-150 मोमनाथल, सेक्टर-143 साइट, गांव गेझा में भ्रमण कर धुआंधार जनसंपर्क किया और पैनल के लिए वोट मांगे तथा समर्थन का अनुरोध किया।
नोएडा में नोएडा एम्पलॉयज एसोसिएशन के चुनाव प्रचार के दौरान राजकुमार पैनल ने नोएडा के उधान तथा जनस्वास्थ्य विभाग, सिविल विभाग, जल विभाग की विभिन्न सेक्टरों में स्थित समस्त साइट स्टोरों के साथ-साथ मुख्य प्रशासनिक भवन सेक्टर-6 के समस्त कार्यालयों में चुनाव प्रचार कर नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियो से वोट मांगे और विगत कार्यकाल में किए गए अपने समस्त कार्यों को कर्मचारियों के सम्मुख रखा एवं अपने पैनल के कर्मचारी हित के मुद्दों से समस्त कर्मचारियों को अवगत कराया।
चुनाव प्रचार में ये लोग हुए शामिल
चुनाव प्रचार में चौ राजकुमार सिंह जितेंद्र कुमार धर्मेंद्र शर्मा वीरपाल चौधरी,नीरज राणा,अमित कुमार सुभाष चंद्र,राहुल कुमार,राकेश भाटी कालीचरण शर्मा, धर्मपाल भाटी,श्रीओम कसाना,रविन्द्र कुमार,विश्राम सिंह, नंदलाल, जयचंद, मुनेन्द्र कुमार,नरेंद्र शर्मा,अवदेश कुमार, श्यामवीर धिंगान, शैलेंद्र कुमार विश्वास गौतम सहित काफी कर्मचारी शामिल हुए।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।