
Noida News : भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी फार्म में है। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक पंकज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कानपुर जिले का प्रभारी बनाया है। प्रदेश भाजपा ने 98 संगठनात्मक प्रभारियों तथा 6 संगठनात्मक क्षेत्र के प्रभारी बदल डाले हैं।
यूपी की राजधानी लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की देखरेख में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। बैठक में 98 जिला संगठनात्मक प्रभारी तथा 6 संगठनात्मक क्षेत्र के प्रभारी बदले गए हैं।
आपको बता दें कि नोएडा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक पंकज सिंह को कानपुर में अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें कानपुर उत्तर व दक्षिण का प्रभारी बनाया गया है। वहीं गौतमबुद्धनगर के एक और भाजपा नेता एमएलसी श्रीचंद शर्मा को अलीगढ़ महानगर का प्रभारी बनाया गया है।
सब जानते हैं कि भाजपा ने गौतमबुद्धनगर को दो हिस्सों में बांट रखा है। जिनमें एक नोएडा तथा दूसरा गौतमबुद्धनगर जिला आता है। भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर किए गए बदलावों के तहत नोएडा और गौतमबुद्धनगर के प्रभारी भी बदले हैं। नोएडा का प्रभारी श्रीमती कांता कर्दम को बनाया गया है, जबकि गौतमबुद्धनगर जिले का प्रभारी प्रमोद गुप्ता को बनाया गया है। नीचे देखें बदले गए प्रभारियों की लिस्ट...
भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी और क्षेत्रीय प्रभारी की सूची जारी की है जिसके तहत सुभाष यदुवंशी को पश्चिम क्षेत्र की कमान सौंपी गई है।
अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय को बनाया गया। ब्रज क्षेत्र संतोष सिंह को बनाया गया। कानपुर क्षेत्र की कमान अनूप गुप्ता को दी गई है। गोविंद शुक्ला को गोरखक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। काशी क्षेत्र का प्रभारी अमरपाल मौर्य को बनाया गया है।
रामपुर राजा वर्मा मुरादाबाद जिला/ महानगर, राजेश यादव शामली, विकास अग्रवाल अमरोहा, सत्यपाल पाल बिजनौर, हरिओम शर्मा सहारनपुर, वाईपी सिंह सहारनपुर जिला, डीके शर्मा मुज्जफरनगर, सूर्यप्रकाश पाल, मेरठ महानगर, विजय शिवहरे मेरठ जिला, मयंक गोयल गाजियाबाद महानगर /जिला, मानवेंद्र सिंह एमएलसी हापुड़ सत्यपाल सैनी, बागपत चंद्र मोहन, संभल हेमंत राजपूत, बुलंदशहर बसंत त्यागी को जिम्मेदारी दी गई है।
कन्नौज इंद्रपाल पटेल, औरैया आनद सिंह, कानपुर देहात अशोक राजपूत, कानपुर ग्रामीण राधेश्याम पांडेय, कानपुर दक्षिण /उत्तर पंकज सिंह, फतेहपुर श्रीमती रंजना उपाध्याय, जालौन अशोक जाखरी, झांसी ग्रामीण सतविलास शिवहरे, ललितपुर सुरेश अवस्थी, हमीरपुर देवेश कोरी, फर्रुखाबाद शिव महेश दुबे, महोबा संजीव, बांदा रामकिशोर साहू, चित्रकूट अनिल यादव, इटावा श्रीमती कमलावती सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
आगरा महानगर धर्मेंद्र सिंह, आगरा जिला अमित वाल्मीकि, मथुरा महानगर /जिला अशोक कटारिया, फिरोजाबाद महानगर /जिला ब्रजबहादुर, एटा हर्षवर्धन शर्मा, अलीगढ़ जिला मानवेंद्र सिंह लोधी, अलीगढ़ महानगर श्रीचंद्र शर्मा एमएलसी, हाथरस डी पी भारती, मैनपुरी अनिल चौधरी, कासगंज पूनम बजाज, बरेली महानगर मोहित बेनीवाल, बरेली जिला देवेंद्र चौधरी, आवला दोदराम कुशवाहा, शाहजहांपुर महानगर जिला सुरेश राणा, पीलीभीत गुलशन आनंद तथा बदायूं में दिनेश कुमार शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।